भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया



वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हरदोई के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

      इसके अतिरिक्त अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के महासचिव मौहम्मद फहद एवं जाकिर खान ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। 

    अखिलेश यादव ने अंशुल वर्मा को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। अंशुल ने कहा कि वे भाजपा की नीति और नीयत से क्षुब्ध थे। वे बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। श्री वर्मा ने कहा कि उनकी आस्था अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा रहेगी।  

       इस अवसर पर मो0 आजम खान, अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, कंकर मुंजारे की उपस्थिति रही।


 

 



 

Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image