20 हजार का इनामी शमशेर सिंह गिरफ्तार

प्रयागराज- दिनांक 12.07.2019 को थाना मेजा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर परानीपुर गांव के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी शमशेर सिंह उर्फ शेर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना मेजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 415/2019 धारा 302/201/120बी/376/323/354 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 20 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना मेजा पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image