डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ, 29 अगस्त।समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं नीतियों के प्रति निष्ठा जताते हुए रमा देवी फाउण्डेशन, चन्दौली के प्रबन्धक एवं समाजसेवी डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द एम.बी.बी.एस.(एम.एस) ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि डाॅ0 बिन्द के आने से पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और बिन्द समाज को संगठन से जोड़ने में मदद मिलेगी। डाॅ0 विनोद ने कहा कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ सन् 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुटेंगे।
      श्री बिंद ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। उसकी जाति की राजनीति में समाज के कमजोर वर्गों एवं दलितों, शोषितों की कोई जगह नहीं है। बिंद समाज की उपेक्षा हो रही है। समाजवादी पार्टी पर भरोसा है कि वह सबके हितों का ध्यान रखती है और सानुपातिक भागीदारी की पक्षधर है।
      डाॅ0 विनोद कुमार सिंह बिन्द रमा देवी फ्रैक्चर हाॅस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, चकिया रोड, मुगल सराय, चन्दौली के माध्यम से पूर्वांचल में गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मझवा विधानसभा क्षेत्र में सन् 2017 से अब तक लगातार गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह और गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करा रहे हैं। जरूरतमंद गरीबों और अनाथ विद्यार्थियों को आर्थिक मदद भी देते हैं।
      इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सर्वश्री अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक, बबलू बिन्द एवं अवधेश पटेल (वाराणसी) की उपस्थिति उल्लेखनीय है।


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image