उन्नाव के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद उन्नाव के विभिन्न ब्लाकों के सैंकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
     सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रवीन कुमार यादव, कमलेश कुमार तिवारी, शिवम त्रिपाठी, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रदीप शर्मा एड, मो0 कैश, नूर अहमद, आफाक अहमद, दीपेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, संगम यादव, अजीत यादव, गंगा कृष्ण यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाल, सुरेन्द्र कुमार रावत, विजय सिंह, श्याम किशोर, कुंवर यागेन्द्र, सचिन मिश्रा, आशीष तिवारी, प्रदीप चैहान, सुशील कुमार, श्रीमती शहर बानो, श्रीमती चन्दा बेगम, मनोज पाल एवं श्री राजेश कुशवाहा सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
     इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों को जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के अध्यक्ष सुभाष सिंह, श्रीमती आरती बाजपेयी आदि वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए स्वागत किया है।


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image