विधान सभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 16 सितम्बर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।
     विधान सभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्रदान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग जैसी प्राचीन विधा को उनके प्रयत्नों से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली। कोरोना महामारीे संयुद्ध में उनकी भूमिका सारी दुनिया में सराही गई है। श्री मोदी ने भारत को पूरे विश्व के परिदृश्य में एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी है।
     श्री दीक्षित ने शुभकामना की है कि श्री मोदी दीर्घायु हो। भारत उनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता के नये क्षितिज स्पर्श करें।- जयेन्द्र सिंह


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image