प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय नकुड के भवन निर्माण हेतु 50 लाख की स्वीकृति

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
बलरामपुर 17 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय नकुड, सहारनपुर के भवन निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष हेतु 50 लाख (पचास लाख) रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
            जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रायोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ती रोकने की दृष्टि से प्रायोजना की स्वीकृति से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम के अंतर्गत न तो स्वीकृत है और न वर्तमान में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम में आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है।: अभिषेक सिंह


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image