योगी आदित्यनाथ ने प्रो0 मनोज कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
           आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने चित्रकला के क्षेत्र में  महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक सिद्धहस्त चित्रकार होने के साथ ही उत्कृष्ट शिक्षक भी थे। उनकी मृदुभाषिता और मिलनसारिता के सभी कायल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन से कला जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


Popular posts
डॉ. वाचस्पति मिश्र संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं प्रशासनिक कार्यों हेतु अध्यक्ष पद पर पुनः नामित
आराधना शुक्ला ने यूपीएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन नियुक्ति/पदस्थापन की वेबसाइट का शुभारंभ किया 
Image
जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए वाइट हाउस में जो बिडेन की आमद ज़रूरी
गांव देश पत्रिका में सामाजिक विषयों को रखने के साथ-साथ शिव शरण सिंह पत्रकारों की समस्याओं के लिए भी उनसे मिलते रहते - सूचना सलाहकार मृत्युंजय
Image
राज्यपाल ने प्रगति इंडस्ट्रीज, इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित कांच की फैक्ट्री का निरीक्षण किया
Image